डीग: रियासतकालीन नालों पर कब्जे बने जल भराव की बड़ी वजह, पुराने जल निकासी मार्गों पर खड़े हो गए भवन
मानसून की दस्तक के साथ शहर में जलभराव की समस्या फिर चिंता का विषय बन गई है। नगर क्षेत्र के पुराने रियासतकालीन नालों पर हुए अतिक्रमण और पक्के निर्माण अब बारिश के पानी की निकासी में सबसे बड़ी बाधा बन रहे हैं। नतीजा यह है कि मामूली बारिश में भी कई सड़कें और कॉलोनियां पानी से भर जाती हैं।