हसनगंज: उन्नाव थाना माखी पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना माखी पुलिस द्वारा दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, आरोपी का नाम गौतम पुत्र स्व0 धरमू नि0 ग्राम हमीरपुर थाना माखी जनपद उन्नाव उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है