राजगढ़: राजगढ़ में झुका बिजली का पोल हादसे को दे रहा दावत, कृषि मंडी कॉलोनी के राहगीर परेशान
Rajgarh, Churu | Apr 18, 2026 राजगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 09 में बस स्टैंड के पास कृषि मंडी कॉलोनी में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। आवासीय मकानों के बीच लगा बिजली का खंभा बुरी तरह झुककर सडक़ की ओर आ गया है। खंभे से जुड़े थ्री-फेज के तार टूटकर सडक़ पर खुले पड़े हैं। जर्जर पोल कभी भी टूटकर गिर सकता है। रास्ता मंडी से शहर, अस्पताल, कोचिंग और बाजार जाने का मार्ग है।