बनमनखी: बनमनखी प्रखंड कार्यालय परिसर में राजद ने किया एकदिवसीय धरना, भ्रष्टाचार व महंगाई के मुद्दे उठाए
बनमनखी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने की। धरना कार्यक्रम में पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शंकर ब्रह्मचारी, बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संजीव कुमार उर्फ सोना पासवान, प्रखंड कोषाध्यक्ष सुबोध यादव