हुज़ूर: भोपाल के कुख्यात बदमाश ने डी कंपनी की तर्ज पर डेयरी संचालक से मांगी रंगदारी, गोली मारने की दी धमकी; केस दर्ज
Huzur, Bhopal | Sep 11, 2024 भोपाल के कुख्यात बदमाश ने डी कंपनी की तर्ज पर डेयरी संचालक से रंगदारी मांगी है। रकम नहीं देने पर दहशत बनाने कारोबारी को दुकान में घुसकर पीटा।इससे पहले आरोपी ने व्यापारी को कॉल कर धमकाया था। उससे कहा कि एक लाख रुपए दे, आराम से अपना कारोबार कर। बात नहीं मानने पर सरेराह केस कराने,गोली मारने की धमकी दी। परिवार का ख्याल करने की भी नसीहत दी।