बहराइच मानकविहीन होटलों पर प्रशासन सख्त, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में मिली खामियां
बहराइच शहर में होटलों की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए मंगलवार को प्रशासनिक टीमों ने छापेमारी की सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद के नेतृत्व में फायर विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने होटल गोवर्धन, रुद्र होटल और कैलाश होटल समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की।
छापेमारी के दौरान नक्शे, फायर सेफ्टी, आपातकालीन निकासी और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। जांच में सामने आया कि कई होटल बिना फायर NOC और मानकों को पूरा किए ही संचालित हो रहे थे। सुरक्षा इंतजामों में भारी लापरवाही मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट होटल संचालकों पर बिफर पड़े। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने मौके पर ही संचालकों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।