शनिवार शाम 4 बजे खंडवा जिला अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का शुभारंभ शनिवार से किया गया, जो पंद्रह से इक्कीस नवंबर तक मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन्म के तुरंत बाद शिशुओं की सुरक्षा, देखभाल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा किया गया।