लाडपुरा: कोटा बुंदी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल शख्स की एमबीएस अस्पताल में मौत, मृतक तालेड़ा में था ग्राम सेवक
Ladpura, Kota | Jun 7, 2026 कोटा बूंदी मार्ग पर बल्लोप के निकट स्कूटी को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने पर घायल हुए शख्स अमित बालोदिया की एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल के परिजनों ने रविवार सुबह साढ़े 8 बजे बताया कि अमित तालेड़ा पंचायत समिति में ग्राम सेवक पद पर कार्यरत थे वह 4 जून को ड्यूटी से कोटा महावीर नगर लौट रहे थे कि बल्लोप के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी