गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 68 मोबाइल को उसके वास्तविक धारकों को किया सुपुर्द
गया पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत 68 मोबाइल को बरामद कर उसके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया है।एसएसपी सुशील कुमार ने सोमवार की दोपहर 2 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में टेक्निकल टीम का गठन कर ग़ुम और खोये हुए मोबाइल को बरामद किया गया।कुल 68 मोबाइल को उसके वास्तविक धारकों को सौंपा गया।