बैरगाछी थाना क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मैसूर ने बीबी शकिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन रविवार को रात 8 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं इलाज कर रहे चिकित्सक ने महिला की स्थिति गंभीर बताई है.