अनूपपुर: हनुमान जयंती पर एसपी ने किए दर्शन, मंदिर में सुख-समृद्धि की कामना की
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे जिला मुख्यालय के समतपुर चौराहा स्थित शिव मारुति मंदिर में पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान ने पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने जिले में शांति, सुरक्षा एवं समृद्धि की कामना की,मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से भी उन्होंने संवाद किया और सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं।