भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा की 5वीं पुण्यतिथि चक्रधरपुर में मनाई गई। चक्रधरपुर शहर के प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित स्व. लक्ष्मण गिलुवा के आवास में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही उनके पैतृक आवास भरनिया पंचायत के जान्टा गांव में उनके समाधी स्थल पर कार्यकर्तओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।