मढ़ौरा: मढ़ौरा गढ़देवी मंदिर के समीप से बरामद युवक के शव की हुई पहचान
थानाक्षेत्र के मढ़ौरा गढ़देवी मंदिर के समीप से बरामद युवक के शव की पहचान पुलिस ने कर लिया है और शव को परिजनो के हवाले के दिया। पुलिस ने गुरुवार की दोपहर बारह बजे बताया कि मृतक युवक राहिमपुर निवासी मुन्ना मांझी है जो मढ़ौरा बाजार करने आया था। परिजनो के अनुसार युवक मिर्गी रोगी था और उसके अटैक के कारण युवक की मौत हो गयी ।