इस्लामनगर अलीगंज: अवगीला गांव में भगवान भास्कर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत अवगीला चौरासा गांव मे भगवान भास्कर की प्रतिमा को आसामाजिक तत्वो ने बुधवार की देर रात क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणो ने अलीगंज सिकंदरा मुख्यमार्ग को परसामा के नजदीक घंटो सड़क जाम कर दिया। प्रशासन के द्वारा चिन्हित कर कारवाई के आश्वासन पर हटी जाम।