हसनगंज: उन्नाव के थाना अजगैन पुलिस ने 47 किलोग्राम चोरी के कॉपर के तार के साथ 5 अंतर्जनपदीय चोरों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
उन्नाव जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के कुशल निर्देश पर जनपद उन्नाव में लगातार अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजगैन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है वहीं थाना अजगैन पुलिस ने 47 किलोग्राम चोरी के कॉपर के तार के साथ पांच अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है