जहानाबाद: मतदाता जागरूकता को लेकर रक्तदान शिविर का किया गया अयोजन,मतदान के दौरान रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है उद्देश्य
मतदाता जागरूकता तथा मतदान के दिन ब्लड बैंक में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने के उद्देश्य से आज 29 मई 2024 दिन बुधवार को सुबह 10 बजे से साम 5 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जो कल एवं परसो भी जारी रहेगा। इस दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने एवं रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर यह कार्य हुआ।