जहानाबाद: जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए 8 जून तक सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद : जिलाधिकारी
जहानाबाद जिले में बढ़ते गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिले के सभी सरकारी विद्यालय, निजी विद्यालय, कोचिंग संस्था, आगनवाड़ी केंद्रों पर शिक्षण कार्य आगामी 8 जून तक बंद रखने का फैसला किया गया है। इस संबंध में जहानाबाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने मीडिया से बात करते हुए बताया की जैसा कि सभी जिलावासी एवं पूरे प्रदेश के लोग महसूस कर पा रहे हैं कि गर्मी कितनी है।