हाथरस: मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, नगदी और सट्टा पेन बरामद
हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद मे जुआ सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुरसान कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए बांके बिहारी कॉलोनी के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 400 रुपए नगद, पर्चा सट्टा, पेन बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बारामदगी के संबंध में कार्यवाही की जा रही है।