इगलास: इगलास में प्रदेश सरकार द्वारा लागू ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में बैनामा लेखकों ने पांचवे दिन भी आंदोलन जारी रखा
Iglas, Aligarh | Jun 15, 2026 इगलास में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं एवं बैनामा लेखकों का आंदोलन पांचवे दिन भी जारी रहा। सोमवार को उपनिबंधक कार्यालय परिसर में अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की तथा कार्यालय का कामकाज ठप करा दिया।