बेगूसराय: मक्का अनुसंधान केंद्र के स्थानांतरण के विरोध में AISF कार्यकर्ताओं ने कैंटीन चौक पर किया प्रदर्शन
मक्का अनुसंधान केंद्र के स्थानांतरण के विरोध में AISF कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे कैंटीन चौक पर प्रदर्शन किया. इस दौरान संबोधित करते हुए AISF नेता अमीन हमजा ने कहा कि बेगूसराय के मक्का अनुसंधान केंद्र को सरकार कर्नाटक के शिमोगा में शिफ्ट करने जा रही है. इसी के विरोध में प्रदर्शन किया गया है. उन्होंने कहा कि बेगूसराय के साथ यह छलावा साबित होगा.