गुना नगर: गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे बेरखेड़ी के जंगल में शिव मंदिर के पास बुजुर्ग दंपति से तीन बाइक सवार बदमाशों ने की लूट
गुना में गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे पर धरनावदा थाना क्षेत्र में बेरखेड़ी और महूगड़ा के बीच जंगल में शिव मंदिर के पास 4 जून शाम को बुजुर्ग दंपति से लूट हो गई। गुना से भुमलाखेड़ी गांव जा रहे बाइक सवार बुजुर्ग दंपति से तीन बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक में लात मार गिराया महिला के कानों के वाले ले गए। घायल दंपति जिला अस्पताल में भर्ती है। थाना में शिकायत की है।