खजनी: बेलघाट में साइबर ठगों का बड़ा पर्दाफाश, डेढ़ करोड़ की ठगी करने वाले गैंग को बेलघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 3:53 बजे रतनी चौराहा से 200 मीटर आगे कम्हरिया रोड पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक शुक्ल, सतीश कुमार गुप्ता और नीरज कुमार खत्री शामिल हैं।