मैनपुरी: चाचा से कहा-सुनी के बाद भतीजे ने जवापुर पुल से लगाई छलांग, पुलिस युवक की तलाश में जुटी
दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम रठेरा निवासी सिद्धू पुत्र प्रमोद कुमार अपने चाचा के ई रिक्शा में सवार होकर गुरुवार की दोपहर जा रहा था। किसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई। जिसके बाद सिद्धू जवापुर पुल के पास पुल में रुपए डालने की कहकर उतर गया, ओर उसने पुल में छलांग लगा दी। वही घटना की सूचना पुलिस युवक की तलाश में जुटी।