#बलिया: #बेल्थरारोड #तहसील #अधिवक्ता एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के कार्यकाल में अब बैठकों का दौर शुरू होने जा रहा है। नए अध्यक्ष एवं मंत्री के नेतृत्व में कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इसे देखकर लगता है कि नई कमेटी ने कुछ नया करने का संकल्प लिया है, जिसकी तस्वीर आने वाले दिनों में धीरे-धीरे सामने आएगी।
फिलहाल, शपथ ग्रहण से पहले ही तहसील में अधिवक्ताओं की जमीन की तस्वीर बदलने का श्रेय नई कमेटी को जाता है और अब कार्यकारिणी का लेटरहेड भी नए कलेवर में नजर आ रहा है। हालांकि, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण न्यायिक कार्य को सुचारु रूप से संचालित कराने के मामले में प्रतिबद्धता फिलहाल कुछ कमजोर नजर आ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नई कार्यकारिणी अपने कार्यकाल में क्या नए बदलाव लाती है और अधिवक्ताओं व वादकारियों के हित में आगे क्या कदम उठाती है।
#followerseveryone #nonfollowersviewers #fb
#BeltharaRoad #Ballia #TehsilAdvocateAssociation #AdvocateAssociation #BeltharaRoadNews #BalliaNews #NewCommittee #TehsilNews #Advocates #जनहित #न्यायिककार्य #बेल्थरारोड #बलिया