लखीमपुर: लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कस्बा निवासी युवा इंजीनियर ने किया कमाल, 'एब्लर बैंड' से सुन सकेंगे मोबाइल कॉल
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कस्बे के युवा इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर मयंक पांडे ने एक अनोखा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस “एब्लर बैंड” तैयार किया है, जिसकी मदद से बिना मोबाइल जेब से निकाले कॉल सुनी जा सकेगी।लखीमपुर खीरी पहुंचे मयंक ने अपने इस नवाचार की जानकारी दी। 29 वर्षीय मयंक वर्तमान में गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर हैं।