कोडरमा: आठ साल बाद भी अधूरा है झुमरी तिलैया के करमा में बन रहे कोडरमा मेडिकल कॉलेज, लागत 454 करोड़ रुपये पहुंची
बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज परियोजना आठ वर्ष बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। वर्ष 23 सितंबर 2018 में प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास के बाद शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना की लागत शुरुआती 328 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 454 करोड़ रुपये हो गई है, लेकिन निर्माण कार्य अब भी अधूरा है।