विधायक सतीश मालवीय ने घट्टिया विधानसभा क्षेत्र में अनेकों सौगात दी है। विधायक मालवीय ने ग्राम जैथल के श्री दुर्देश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 5 करोड़ 97 लाख 60 हजार की लागत से निर्मित होने वाले तीन टीन शेडों के निर्माण कार्यों का विधि - विधान से भूमिपूजन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।