हरसूद: शासकीय महाविद्यालय हरसूद में किया कार्यशाला का आयोजन, दिलाई शपथ
Harsud, Khandwa | Jun 19, 2026 शुक्रवार दोपहर 2 बजे शासकीय महाविद्यालय हरसूद में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 21 जून योग दिवस के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगाचार्य जयंत गौतम थे। उन्होंने योग के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान के तहत विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।