बक्सर जिले के एमपी उच्च विद्यालय की छात्राओं ने जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन किया है। जिला स्तरीय युवा उत्सव दो एवं तीन दिसंबर को इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित किया गया था। जहां आयोजित कार्यक्रम में दो विधाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर छात्राओं ने एमपी उच्च विद्यालय का नाम रोशन करने के साथ ही जिले का प्रतिनिधत्व राज्य स्तर पर करेंगी