चूरू: दोस्त का व्हाट्सएप हैक कर 48 हजार रुपये ठगे, कोतवाली थाना की साइबर सेल की तत्परता से पूरी राशि हुई रिफंड
Churu, Churu | Jun 24, 2026 चूरू शहर के वार्ड संख्या 29 स्थित राम मंदिर के पीछे रहने वाले एक युवक के साथ व्हाट्सएप हैकिंग के जरिए 48 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया। हालांकि कोतवाली थाना की साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को उसकी पूरी राशि वापस मिल गई। बुधवार शाम 7 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार ठगों ने युवक के एक दोस्त का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया।