लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होते वाराणसी पुलिस प्रशासन ने हटाए होर्डिंग और पोस्टर
Sadar, Varanasi | Mar 16, 2024 लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही वाराणसी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। शनिवार दोपहर लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही पुलिस ने राजनीतिक दलों के पोस्टर व होर्डिंग हटाने शुरू कर दिए हैं। आचार संहिता जारी होने के साथ ही कमिश्नरेट वाराणसी के 30 थानों की टीम एक्शन मोड में आ गई है।