रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में विरोध प्रदर्शन, पायलट पर टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश प्रभारी का किया पुतला दहन
भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट पर की गई कथित निजी टिप्पणी के विरोध में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे रामगंजमंडी थाना चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और बयान को अपमानजनक बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई।