मेहनगर: मेंहनगर थाना की पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित बाल अपचारी को गौरा से अभिरक्षा में लिया
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में मेंहनगर थाना की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । मेंहनगर थाना उप निरीक्षक मोहम्मद आलम व मय हमराह फोर्स ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित बाल अपचारी को ग्राम गौरा से रविवार को अभिरक्षा में लिया । पुलिस बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई ।