मैहर: डॉक्टर के निलंबन की मांग को लेकर अमरपाटन सिविल अस्पताल के बाहर धरना, शव रखकर नारेबाजी
मैहर।सिविल अस्पताल अमरपाटन में इलाज में कथित लापरवाही के आरोप को लेकर शनिवार को माहौल गरमा गया। डॉक्टर शैलेश सिंह के निलंबन की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अस्पताल के बाहर परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए।प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर शव रखकर नारेबाजी की और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने कि मांग की है.