बदायूं: फकीराबाद गांव में पति-पत्नी के झगड़े के बाद पति ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | Apr 22, 2026 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के फकीराबाद गांव का रहने वाला 30 वर्षीय चरन सिंह पुत्र हाकिम सिंह बरेली के होटल में काम करता था। उसके तीन बच्चे है। रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। तो चरन सिंह गुस्से में कमरे में चला गया और कमरा बंद कर कुंडै पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन सुबह सो कर उठे तो वह फांसी पर लटका हुआ था।