खड़गपुर: बड़ी मँझगाय गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार पर केस दर्ज
गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी मंझगांय गांव में गुरुवार 11:30 a.m मामूली विवाद मैं दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी। जिसमें दो लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। तत्पश्चात एक पक्ष से गायितरी देवी ने गंगटा थाना में आवेदन दिया है जिसमें दो लोगों को नामजद किया है, तो वही दूसरे पक्ष से सुशीला देवी ने भी थाना में आवेदन देते हुए दो लोगों को नामजद किया है।