भदौरा मंडल से जमानिया मंडल तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक सुनीता सिंह रहीं मौजूद
गाजीपुर जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। भदौरा मंडल से शुरू हुई यह यात्रा जमानिया मंडल सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई।
तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाए। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
इस दौरान पूर्व विधायक सुनीता सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए हमेशा जागरूक रहना चाहिए। Sunita Singh Gahmari