चरखारी: वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के तहत चरखारी मेला मैदान में जनप्रतिनिधियों ने किया वृक्षारोपण
प्रदेश सरकार के 35 करोड़ वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के तहत नगर पालिका परिषद चरखारी द्वारा मेला मैदान में वृहद वृक्षारोपण किया गया। नगर पालिका को 17,500 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला, जिसमें से 4,600 पौधे लगाए जा चुके हैं। कार्यक्रम में MLC जितेंद्र सिंह सेंगर, MLA डॉ. बृजभूषण राजपूत, SDM डॉ. प्रदीप कुमार, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामपाल कुशवाह आदि मौजूद रहे।