बेरो: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बेड़ो में परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
Bero, Ranchi | Mar 25, 2026 सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बेड़ो में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन व आत्ममंथन का संदेश दिया। समारोह में शिक्षक, अभिभावक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।