होशंगाबाद नगर: रसूलिया में तेज रफ्तार जिम्नी कार डिवाइडर पर चढ़ी, नशे में ड्राइविंग का शक, मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो रसूलिया स्थित इच्छापूर्ति मंदिर के सामने का बताया जा रहा है जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार में आ रही एक जिम्नी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।वायरल वीडियो में कार के डिवाइडर पर फंसे होने और आसपास लोगों की भीड़ जुटने की स्थिति दिखाई दे रही।