पिपरई थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी सोमवार शाम करीब चार बजे मुंगावली एसडीओपी सनम बी खान ने दी।