मिहींपुरवा: कतर्नियाघाट जंगल में दिखे बाघ के तीन शावक, बढ़ती संख्या के संकेत, वीडियो हुआ वायरल
कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र से एक सुखद और उत्साहजनक खबर सामने आई है। जंगल में बाघ के तीन शावकों की चहलकदमी का वीडियो सामने आया है, जिसे गश्त पर निकले कतर्नियाघाट के रेंजर ने अपने कैमरे में कैद किया।वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तीनों शावक जंगल में बेखौफ होकर इधर-उधर घूमते नजर आ रहे हैं। शावकों की मौजूदगी इस बात का संकेत मानी जा रही है