बटियागढ़: बटियागढ़ खिरिया मार्ग पर बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत व 2 घायल
बटियागढ़ खिरिया मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना में तीनों घायलों को एंबुलेंस से बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं 2 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया। मृतक का नाम नरेश सिंह बताया जा रहा है।