बटियागढ़: सिलापरी SST चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन से 80 हजार पकड़े,रजपुरा थाना पुलिस व टीम की सँयुक्त कार्यवाही
दमोह छतरपुर जिले की सीमा पर रजपुरा थाना क्षेत्र के सिलापरी में बने SST चेक पोस्ट पर देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पिकअप वाहन क्रमांक MP13 GA 9569 के चालक से 80 हजार नकद बरामद किए,पूछताछ में चालक द्वारा रकम के विषय मे कोई वैध दस्तावेज नहीं देने पर जब्ती की कार्यवाही थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर व टीम ने की है।