बटियागढ़: बरोदा चौराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार से 74700/- रुपए ज़ब्त,बटियागढ़ उड़नदस्ता दल की कार्यवाही
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर गठित उड़नदस्ता दलों द्वारा जगह जगह वाहन चेकिंग कर रुपए जब्ती की कार्यवाही जारी है,बटियागढ़ उड़नदस्ता दल द्वारा आज बरोदा चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार हीरालाल पिता नन्नू साहू से 74700/- रूपये नकद जब्त किए हैं,फतेहपुर से मगरोंन आ रहे उक्त बाइक सवार के पास केश रकम से सम्बंधित कोई दस्तावेज नही होने पर कार्यवाही की गई है।