गोगुंदा के जसवन्तगढ़ गांव में ग्रामीणों ने 100 वर्ष पुराने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जेसीबी से रास्ता बंद कर आमजन, किसानों और श्मशान घाट जाने वाले लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
वहीं, दूसरे पक्ष ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज सार्वजनिक रास्ता पूरी तरह खुला है और किसी भी प्रकार से श्मशान घाट का रास्ता बंद नहीं किया गया है। उनका आरोप है कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते विवाद खड़ा कर रहे हैं।
Gogunda, Udaipur | Jul 3, 2026