मां रतनगढ़ के दरबार में झंडा चढ़ाने पैदल निकले श्रद्धालु
छानी के श्री संकट मोचिनी सिंहवाहिनी माता मंदिर से शुरू हुई यात्रा, नया पटेल नगर के अन्नपूर्णा माता मंदिर से भी शामिल हुआ जत्था
कोंच। आस्था और भक्ति से सराबोर श्रद्धालुओं का जत्था रविवार की सुबह मध्यप्रदेश स्थित प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर के लिए पैदल रवाना हुआ। ग्राम छानी स्थित श्री संकट मोचिनी सिंहवाहिनी माता मंदिर से यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसके बाद कोंच के नया पटेल नगर स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर से जुड़े दर्जनों श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल हो गए।
यात्रा में एक सैकड़ा से अधिक बच्चे, युवा, युवतियां, महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग शामिल हैं। श्रद्धालु मां रतनगढ़ वाली माता के जयकारे लगाते हुए और हाथों में ध्वज लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। डीजे की भक्ति धुनों पर गूंजते माता के जयकारों से यात्रा का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं के जत्थे का रास्ते में विभिन्न स्थानों प�
Konch, Jalaun | Aug 9, 2026