डुमरांव: कृष्णाब्रह्म में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित बस डिवाइडर पर चढ़ी, आनन फानन में बस से बाहर निकले सभी यात्री सुरक्षित
Dumraon, Buxar | Jul 7, 2026 कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर बस से उतरकर इधर-उधर भागने लगे।