आज था जन्मदिन, आज ही हुई अंतिम विदाई | नौसेना जवान कुलदीप दिवाच पंचतत्व में विलीन | Jhunjhunu
#KuldeepDiwach #IndianNavy #JhunjhunuNews #Surajgarh #YashdeepKhabar
झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के धरडू की ढाणी निवासी भारतीय नौसेना के जवान कुलदीप दिवाच को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गोवा में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में उनका निधन हो गया था।
सबसे भावुक संयोग यह रहा कि 10 जुलाई को ही उनका जन्म हुआ, 10 जुलाई को ही उन्होंने भारतीय नौसेना जॉइन की थी और 10 जुलाई को ही उनका अंतिम संस्कार भी हुआ।
सूरजगढ़ से धरडू की ढाणी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय वायुसेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम सलाम किया। पूर्व सांसद संतोष अहलावत सहित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Yashdeep Khabar पर देखें झुंझुनूं और शेखावाटी की हर बड़ी और भरोसेमंद खबर।
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें।