धमतरी: कांग्रेसी पार्षदों ने कहा- नगर निगम की तिजोरी खाली, सेवाएं ठप, मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम
कांग्रेसी पार्षदों ने कहा धमतरी नगर निगम की हालत इतनी खराब हो गई है कि पानी बिजली सफाई सड़क जैसे बुनियादी सेवाएं भी नहीं दे पा रहे हैं। इन्हीं जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम के बाहर कंगाल नगर निगम स्लोगन लिखा तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि भाजपा को निगम में बैठे डेढ़ साल होने को है।